शोर मचा गाँव में,खबर ये फैल गई,
ना जाने खबर थी या अफवाह?
कि एक आदमखोर बाघ गाँव में घुस आया है।
संगठन बनाकर मानवों ने,
बंधक बना लिया उस बाघ को।
और कहा,दो मृत्यु इस बाघ को,
क्यों कि यह हमारे गाँव में घुस आया है।
जब सुनी बाघ ने बातें उनकी,
तो उसकी भी अँखियाँ पानी भर-भर लाईं।
याद कर उसने प्रभु को,
प्रभु से यह गुहार लगाई।
कि,हे प्रभु! समझाओ इन अंधे मानवों को,
मैं कब घुसा इनके गाँव में?
इन्होंने स्वयं जंगल उजाड़ कर,
इनका गाँव मेरे गाँव में घुस आया है।