क़दम जब डगमगाने लगें, आ जाना,

सांसें जब डराने लगें, आ जाना।

ख़ुद को ढूँढ़ो और मिलो न कहीं,

आईना भी मुस्कुराने लगें, आ जाना।

कोई हाल तुम्हारा समझे न,

दर्द भी जब सताने लगें, आ जाना।

भीड़ में ख़ुद को अकेला पाओ गर,

सब चेहरे अनजाने लगें, आ जाना।

मैं न पूछूँगा वजह आने की,

अश्क़ जब समझाने लगें, आ जाना।

मैं वहीं हूँ, जहाँ मैं कल था,

रास्ते जब भूल जाने लगें, आ जाना।