कैसे तबाह हुए, ये सवाल रहने दो,
खूब तबाह हुए, ये मलाल रहने दो।
किसने किया तबाह, किसलिए पूछते हो,
ख़ुद तबाह हुए, बस यही हाल रहने दो।
लिखूँगा मैं और भी दास्तानें किसी दिन,
अभी तो महज़ उनका ख़याल रहने दो।
हुई महफ़िल में हलचल, आज उनका ज़िक्र आने पर,
अच्छा लगा सुनकर, पर ये बवाल रहने दो।
मुझे इस हाल में न देख ले वो कहीं,
बुलाऊँगा कभी उसको, फ़िलहाल रहने दो।
