आंसुओं से भरी कतार है, लाचार है, बीमार है
नेताओं को इनसे प्यार है,
अनगिनत मरते हैं, मौत से गुजरते हैं
लाचारी से बीमार है, मौत का इंतजार है
अस्पताल में कमी है, कुछ मौतें थमी है
कुछ बातें अनकही है, क्योंकि
सिस्टम फेल यही है
वह बेबस है, गरीब है, कमजोर है,
नेताओं का ध्यान अमीरों की ओर है,
सरकार है "सवाल सुनने की आदत डालो"
गरीबों की व्यथा सुनो, और उनकी मदद करना भी जानो
सत्ता की बीमारी है, गरीब की लाचारी है
गरीब बीमार है, एक मौत का और इंतजार है
यह लाशों में राजनीति करते हैं,
सत्ता के रंग बदलते हैं, आखिरी दांव जब चलते हैं
गुनाहों में यह पलते हैं,
काटकर मारकर धर्म में बांटकर,
लूटते हैं गरीब को छांट कर,
नई लाशों का फिर से इंतजार है,
यही इनके विकास की रफ्तार हैं
अमीरों में यह पलते हैं, गरीबों से जलते हैं
लाशों में राजनीति करते हैं, क्योंकि
यह लाशों के ऊपर चलते हैं !!
और पढ़ने के लिए mydiary400.blogspot.com पे जरूर जाएँ धन्यवाद


