वो जो फलक पे चाँद है,वो सबका है
ये जो हैं मेरे हमकदम कि, ये मेरा है
चांद को तकना,थकना और सो जाना
इनको देखते ये एहसास कि, ये मेरा है
चांद का चलना, कभी बादल में छुपना
इनके साये में सफर यूँ कि, ये मेरा है
चांद, यूँ तो किसी पत्थर का टुकड़ा है
मेरे दिल की ये हकीकत कि, ये मेरा है

