हाँ,ऐसा हो सकता है हमने सच कुछ कम बोला है
पर झूठ नहीं बोला कभी भी मैंने, ये क्या कम है ?
हाँ,ऐसा हुआ कि हमसे कुछ अच्छे लोग बिछड़ गए
पर बुरे लोग नहीं टिके हमारे पास, ये क्या कम है ?
हाँ,ऐसा सम्भव हो भी हमने सम्मान कुछ कम दिया
पर अपमान नहीं किया किसी का, ये क्या कम है ?
हाँ, ऐसा हुआ कि अंधेरे में दिया कुछ कम जलाया
पर किसी का दीपक नहीं बुझाया, ये क्या कम है ?
हाँ, ऐसा है लम्बी दूरी है, सफर में थोड़ा वक्त लगे
पर मैं सफर में हूँ चलते राहों में, ये क्या कम है ?

