कौन सुनेगा मेरे अंतर को.!!
तितली को फूलों से काम
फूलों को पौधों से काम
पौधों को मिट्टी से काम
मिट्टी को पानी से काम
कौन सुनेगा मेरे अंतर को.!!
पतझड़ को सावन से काम
सावन को उपवन से काम
उपवन को फूलों से काम
फूलों को भंवरे से काम
कौन सुनेगा मेरे अंतर को.!!
मयूरा को सावन से काम
सावन को बारिश से काम
बारिश को बदरा से काम
बदरा को जलधाम से काम
कौन सुनेगा मेरे अंतर को.!!
अंधियारे को उजियारे से काम
उजियारे को है दीपक से काम
दीपक को बाती से काम
बाती को जलने से काम
कौन सुनेगा मेरे अंतर को.!!

