जग अपना
अपना कोई नहीं जग में,
पर जग है तो अपना भी होगा।
अपने होंगे तो अपनापन भी होगा,
अपनापन होगा तो अपनत्व भी होगा।
अपनत्व अगर है तो अपनाना ही होगा,
गर अपनाया है तो अपमान सहन भी होगा।
अपमान नहीं, अपनेपन का अपनत्व ही होगा,
अपनत्व तभी जग में , जब अपना होगा।

