इक छोटी सी जिंदगी

मिलना–बिछड़ना, मनाना मोहब्बत में


यूँ तो पतझड़ कई देखे

फूल खिलना, खिल के मुरझाना सावन में !

इक छोटी सी जिंदगी

मिलना–बिछड़ना, मनाना मोहब्बत में


ख्वाबों में मिलते हैं हर रोज

जी भर बातें…झगड़ना, रूठ जाना रातों में

इक छोटी सी जिंदगी

मिलना–बिछड़ना, मनाना मोहब्बत में


गर आशा, उम्मीदें, भरोसा हो

बीज उगना, फूल औ फल का आना बंजर में

इक छोटी सी जिंदगी

मिलना–बिछड़ना, मनाना मोहब्बत में