राहें सुनसान

सफर अकेला

बस यादों का सहारा

उम्मीदों से आशा

ऐसा भी इक सफर..


दूर क्षितिज पर

डूबता सूरज

और उगता चाँद

मद्धम मद्धम पुरवैय्या

ऐसा भी इक सफर..


आसमान में तारों की हलचल

राहों में झींगुरों की शोर

थकते पांव,

मजबूत इरादे

ऐसा भी इक सफर


सफर में राही

मंजिल की उत्सुकता

एक शाम और ढली

मिलन की आशा में

ऐसा भी इक सफर