महफ़िल में आज हुस्न इक, लाजवाब बैठा है; तिस पर भी ये क़यामत, कि बे-हिजाब बैठा है!   मेरा ही इन्तज़ार है, दरिया की प्यास को; थोड़ी दूर इक मुहान पे, कोई सैलाब बैठा है!   मासूमियत का उनकी, कुछ आलम न पूछिए; मेरे सवाल बाकी हैं, पर उनका जवाब बैठा है!   गिला तुझसे करूँ कैसे, लबों को बोलने तो दो; बड़ी मुश्किल से आज सारा, हिसाब बैठा है!   तुम्हारा हो नहीं पाया, लाख कोशिश के बावजूद; मेरी डायरी में आज भी, जो इक गुलाब बैठा है!   मैं इक चिराग हूँ तो, जलना है हर एक साँस; बेशक़ मेरी तलाश में, कोई गिर्दाब बैठा है!   सियासत की नपुंसकता, के बारे में क्या कहूँ; भारत के टुकड़े खड़े हुए हैं, इंक़लाब बैठा है!   धर्म-जाति को छोड़कर, सीने से लगा के देख; हर इक इन्सान में तेरा, कोई अहबाब बैठा है!   दो नम्बर का चश्मा तुम, देखो तो उतारकर; हिन्दुस्तान की हर गली में, हुनर नायाब बैठा है!   अरसा हुआ आस्तीन के, साँपों से नहीं मिले; सुनते हैं कोई मिलने को, बहुत बेताब बैठा है!   अभी घुटने नहीं टेके, अभी हिम्मत नहीं हारी; पलकों की मुंडेर पे, ‘अक्स’ इक ख्वाब बैठा है!!...#अक्स