नदामत की अब बुनियाद नही,

जिंदगी में अब वो बात नही,

की चाँद भी छिपता है,

सूरज भी ढलता है,

हम भी एक मुसाफिर,

हम भी थक के सो जाएंगे,

गिरते-चलते पहुचे है यहाँ,

हस्ते-रोते भी चल लेंगे,

की भटक जाता हूँ मैं भी कभी,

दो पल के आस में,

दो पल के साथ में,

की हट जाती है वो भी आस,

किसी के न मिलने से पास में,

फिर भी न हम टूट पांएगे,

गिरते-चलते पहुँचे है यहाँ,

हस्ते-रोते भी चल लेंगे,

की है अँधेरा काले बादल का,

धीरे-धीरे छट जाएंगे,

जब घटा बन के बरस जाएंगे,

भीगा के हर एक जिस्म को,

ये भी बादल छट जाएंगे,

गिरते-चलते पहुँचे है यहाँ,

हस्ते-रोते भी चल लेंगे,

की दामन खुद का थामा है,

अंदर एक आत्मा है,

उसी के सहारे जिंदा है,

उसी के सहारे गुज़र जाएंगे,

गिरते-चलते पहुँचे है यहाँ,

हस्ते-रोते भी चल लेंगे।


-अवनीश मीरा सोनकर