औरते सिखाती है नई भाषा

मोहब्बत की,

जिसमे समाहित होता है

लहजे से भरा सम्मान,

साथ ही साथ

बदल जाता है,

जीने का नजरिया!

पुरुष सिखाते है नया जीवन

खुद संग जीने का,

जिसमे समाहित होता है

बदलाव बड़प्पन का,

साथ ही साथ 

बदल देते है,गणित

संभावनाओं से भरे

हर प्रयासों का!!



- अरुण मिश्र