मेरे मन की पीड़ा को

कौन समझ सकता है

क्या क्या खोया

और खोने पर अब कैसा लगता है

कौन समझ सकता है ।

बहुत सरल है कहना

जो है अच्छा है

लेकिन जो है उसी में जीना कैसा लगता है

, कौन समझ सकता है।

जो मिल न सका उसे भुला दिया

लेकिन जो मिला उसमे भी खुश कैसे रहा जा सकता है

कौन समझ सकता है ।

 -आशुतोष कुमार कौशल