मुझे माफ़ कर मेरे हमसफर,,तुझे चाहना मेरी भूल थी..
किसी राह पर जो उठी नज़र,,तुझे देखना मेरी भूल थी..
कोई नज़्म हो या हो ग़ज़ल,,कहीं रात हो कहीं हो सहर..
वो गली गली वो शजर शजर तुझे ढूंढ़ना मेरी भूल थी..
तेरे ग़म की कोई दवा नहीं,,मुझे तुझसे कोई गिला नहीं..
मेरा कोई तेरे सिवा नही,,यही सोचना मेरी भूल थी..
