मुबारक हो सबको ये महीना
पसंद आता हे रबको ये महीना
तिलावत नमाज़ करो मोमिनो
मग़फ़िरत वाला है ये महीना
कुरान जैसी तुम्हे दौलत मिली
कुरान नाज़िल हुआ है ये महीना
करो महसूस तुम भी भूख प्यास
सहरी अफ़्तारी का है ये महीना
मिलती ख़ुशी ईद की इसके बाद
महीनों का नगीना है ये महीना