यु अश्को का दरिया बह सा रहा है कर्बला मे यजिदियो ने जुल्म किया था। वो हुसैनी थे उन्होंने सब्र किया था जहां जालिमो ने एक कतरा पानी न दिया था। हाए रो रो कर बिलखता वो मासूम असगर जालिमो ने बच्चे का गला छलनी किया था। हाय वो प्यारी सकीना अब्बास और अकबर कर्बला मे सबको लहूलुहान किया था। हुसैन ने दुनिया को प्यार का पैगाम दिया है सजदे मे खुद शहीद हो कर इंसानियत का नाम किया है। वो जालिम थे याजीद जिन्होंने जुल्म किया था वो मजलूम थे जिन्हे पानी न मिला था। अब दुनिया हुसैन(A.S)को याद करती है जालिम भूल गए मजलूम याद रह गए ।। -आकिब जावेद #moharram