मेंहदी लगी है हाथ मे साजन के लिए अब दिल के हाल भी उनसे बताऊ भी क्या? अपनी जि़दगी भी कर दी अब उनके नाम हँस हँस के अपनी जिंदगी न बिताउ भी क्या? आज दिन भी ऐसा आया,उनके लिए करवा चौथ का वृत भला न रखूँगी क्या? करती हूँ प्यार उनसे,अपनी जाँ से भी ज्यादा भला उनका ख्याल मै न रखूँगी क्या? पति को परमेश्वर कहते है सब अपने पति को भगवान मानूगी न क्या? करवा चौथ का वृत सब सुहागन रखती यहाँ खुद भूखी रहती,पति का रखती ध्यान सदा।। -आकिब जावेद #krvachauth