जाने वाले को कौन रोक पायेगा
जो जायेगा कुछ यादे दे जायेगा
कुछ गलती भी हुई होगी हमसे
कोई हमारा दिल दुखा जायेगा
कुछ को अब तुम माफ़ करना
कोई हमारे दिल में बस जायेगा
पुराना साल था,कुछ ख़ास भी था
कुछ बिछड़ जायेगा,यूँ जुड़ जाएगा
जो पास हैं"आकिब"दिल में बसाओ
वो अपनापन का अहसास दे जायेगा।