हैं शोर कुछ इन फिज़ाओ में,कोई अब क्यू सुनता नही
रोज़ रोज़ के झंझट से अब,कोई क्यू निपटता नही।
इस जिंदगी में यु तन्हा जीने का अपना मज़ा हैं
जो सोचे हमसफ़र को तो मिलती सज़ा हैं।
अकेले आए है इस जँहा में,
अब इस जमाने का एतबार कँहा हैं?
असर जो दुआओ का था,वो कंही और असर कर गया
जिसने कभी दर्द दिया था,वो भी तुम्हारे लिए दुआ कर गया।
नजर उनसे जब मिली कोहराम मच गया
जाम आंखो से जब पिलाया हम मदहोश हो गए।
आरज़ू ए जँहा इस जिंदगी में कुछ भी नही
आए है तो क्या चले जाए भी तो क्या!
दिल का सफर है,पास हमसफ़र नही
बाद मुद्दतो के भी उनकी कोई खबर नही!
जब कभी मेरी रूह निकले मेरे शरीर से
साँसों को मेरे दिल से मिलने का वक्त न हो।
-akib javed