देखो!
बस्ती में आज कोई आया हैं
खूब दही मलाई लाया हैं!
चिकनी चुपड़ी बातो में
फिर लोगो को बहलाया हैं!
कभी ताऊ,कभी बोले काका,
देखो!
नए नए रिश्तो को बनाया हैं!
जनता भी अब जान गयी हैं,
खूब इनकी नफ़्स पहचान गयी हैं!
लगता हैं सर पर चुनाव आया हैं,
देखो!
बस्ती में आज कोई नेता आया हैं!!
-आकिब जावेद