भूल जाओ, गलतियां,कमियां, खामियां,गुस्ताखियां, परेशानियां,ईर्ष्या! भूल जाओ, किसी को सताना, डराना धमकाना,हराना,जलाना! भूल जाओ, वो सभी चीज़े जो तुम्हे पसन्द नही! भूल जाओ, वो सारी भूल जो तुमसे भूल से हुई! भूल जाओ, अपने माता-पिता को दर्द देना! भूल जाओ, जिंदगी को कष्ट देना! भूल भी जाओ! भूल जाओ ना! -आकिब जावेद