दिल  के  जज्बातों को  सुनाना ही नही था ऐ दिल ये  मुहब्बत का जमाना ही नही था उनके क़ल्ब पे कभी रहता मिरा फ़साना था उनको अपने दिल में बसाना ही नही था इक ज़माने से यूं बंजर ज़मी सुखी ही रही ख़ुदा को चश्म कभी बहाना ही नही था ख़ामोश लब वो मासूमियत से भरा चेहरा तेरा अपना हाल-ए-दिल हमे बताना ही नही था मुहब्बत के सफ़र में कारवां सदा चलता रहा लेकिन कभी कुछ जताना ही नही था सब ने अपने अपने दिल की बात कह दी मुझे हाल-ए-दिल अब बताना ही नही था मुहब्बत की उंगली पकड के चलना सिखाया उन्हें प्यार के राहो में जाना ही नही था ये वफ़ा और सितम करने का अंदाज़ जुदा आकिब'तुम्हे उनसे दिल लगाना ही नही था