ज़िंदगी आबाद कर दी,
ख़ुशी मुहब्बत ने यूं भर दी।
ज़िंदगी करके मुकम्मल,
ज़िंदगी आसान कर दी।
लौ मुहब्बत की जली है,
ज़िंदगी खुशियों से भर दी।
हो मुहब्बत ही मुहब्बत,
सोहबत ने झोली भर दी।
आरज़ू है ख़ुश रहे वो,
खुशियां दामन में है भर दी।
सज संवर के रहती है जब,
दिल की मेरी छुट्टी कर दी।
आज हो ये दिल मुनव्वर,
रौशनी रब ने ही कर दी।
आकिब जावेद
