प्रभात होते ही

अलार्म की घंटी

उठा देता है स्त्री को

लग जाती है रोजमर्रा के दैनिक जीवन में

झाड़ू ,चूल्हा - चौका

फिर बच्चों को करके तैयार

स्कूल का टिफिन लगाती है

फिर स्त्री बाहर कमाने जाती है।


रास्ते में घूरती निगाहें

अंतर्मन को छलनी कर जाती है

धक्के खाते ऑफिस में आती है।


बॉस के सुन कर ताने

ध्यान से फ़र्ज़ निभाती है

टारगेट को अचीव कराती है।


जिम्मेवारी से जिम्मेवारी निभाती है

लौट के घर को जब आती है

बिखरा हुआ घर पाती है।


समेट कर समान सब घर का

किचन में घुस जाती है

टमाटर ,आलू की यारी में

ऑफिस के ग़म भूल जाती है।


पति,ससुर,सास की सेवा

बच्चों की परवरिश

सारे फर्ज तो स्त्री निभाती है

अपनी खुशियां को भूल के

निरंतर हंसती जाती है।


स्त्री के जीवन का

मोल बहुत अनमोल है

स्त्री के संघर्षों का

राष्ट्र में अहम रोल है।


आकिब जावेद