टेढ़े - मेढ़े रास्ते ही,

अक्सर सही रास्तों में ले जाते हैं।

उलझने आती ही है,

जीवन को सुलझाने के लिए।


मन का भरा होना,

जीवन की बगिया को लहलहा देती है।

अक्सर खाली मन से,

मन के पाताल में समा जाता है व्यक्तित्व।


छोटे - छोटे बच्चे दे जाते है,

बड़ी सी बड़ी सीख।

बड़े अक्सर बड़े बनने की जगह,

हो जाते है छोटे।


व्यक्तित्व की निखार,

व्यक्तित्व को बिखेरने में है।

अक्सर सिमटा व्यक्तित्व,

व्यक्तित्व को समाप्त कर देता है।


आकिब जावेद