राह में है अड़चनें

इन अड़चनों से न परेशान हो

मुश्किलों का सामना करना ही

सबको पड़ा है,

जीत उसकी ही हुई है

जो इनसे डटकर लड़ा है।


न देख तू आकाश

न सोच तू पाताल की

जो इनसे ऊपर खड़ा है

वो ही तो रब बड़ा है।


ये शज़र और बशर

सब उसकी ही मेहर हुई है

वो जो न चाहता

यहां पे कुछ भी नहीं है।


आकिब जावेद