मुश्किलों से तुम मत घबराना

इनका जीवन में है आना जाना


जब सूर्य सा बन जाओगे तुम

जब उजियारा फैलाओगे तुम

दूर मिटेगा जग से अंधियारा

फिर दीपो भव कहलाओगे तुम

छल - कपट को निश दूर भगाना,

ह्रदय किसी का नहीं दुखाना।


मुश्किलों से तुम मत घबराना......


जात - पात से ऊपर उठकर

मदद के खातिर हाथ बढ़ाना

मज़लूमों के बन जाना रहबर

उनको भी तुम हक़ दिलवाना

नई रौशनी के प्रकाश से,

धरती का तम दूर भगाना।


मुश्किलों से तुम मत घबराना...


महापुरुषों के मार्ग पे चलकर

नई दिशा सबकों दिखलाना

संविधान को तुम भी पढ़कर

सत्य के मार्ग में चलते जाना

वसुधैव कुटुंबकम्,सत्यमेव जयते,

राष्ट्र वाक्यों को ह्रदय में बसाना।


मुश्किलों से तुम मत घबराना.....


आकिब जावेद