नए उम्र के लड़के

करते हैं बाते बड़ी - बड़ी

पाताल को आकाश बनाने की,

पानी की प्यास बुझाने की

रेत में आग लगाने की

हद्द से गुज़र जाने की।

लेकिन

आता है समझ धीरे - धीरे

क्या अर्थ है बचकानी बातों का

वो मौज़ - मस्ती वाली रातों का

धीरे - धीरे बदलते हैं

जीवन के मायने।

वहीं नए उम्र के लड़के

परिपक्व होकर

घर बार, सांसद,विधायक,

डाक्टर,जज ,शिक्षक बन,

देश को संभालते हैं।


आकिब जावेद