सुनसान जगहों पे
लगे ख़ामोश वृक्ष
चुपके से अपना कृत्य करतें रहते है
किसी को आभास नहीं होने देतेस
मस्त मौसम में खड़े है
शीतल छाया का अहसास दिलाते है
राहगीरों ने ली है छाया
भीषण गर्मी में उनका होना ही
शीतल अनुभव से कम नहीं होता।
ठूंठ बनके खड़े हैं बहुत से वृक्ष
जो सबूत देते है अपने होने का
उस वीराने वन में जहां कभी -
लहलहाती रहती थी हरियाली।
जिसमें अठखेलियां करती गिलहरी,
उछलते - कूदते बंदर।
आज वो ठूंठ गवाह है कि कभी
सजीव थे हम,
सजीव होने का प्रयास जारी है।
आकिब जावेद
