रवि, धरा पे जब करे प्रकाश
उजली किरणें छाएँ आकाश
मिटे धरा से गहन अंधेरा
हो जाता है फिर नया सवेरा।
पल्लवित होती प्रभा धरा में
तम को दूर करे निशिदिन
तारें लुकते - छिपते रहते
बादल के बीच - बीच ज़रा में।
मनुष्यता नहीं पड़ती दिखाई
पशुता सी मानव में आई
छा जाए ऊषा की अब ललाट
खुल जाए मनुष्यता के कपाट।
दिल में वेदना के अब हैं स्वर,
भविष्य की गाथा लिखें नर।
हो जाए धरा से अब दूर तिमिर
जीवन में फैलती जाए उजास।
आकिब जावेद
