शत्रु को ललकार चलो
आर या फिर पार चलो
बैठ के अश्रु बहाओगे
किसे व्यथा सुनाओगे।
चलो नई हुंकार भरो
डर से अपने मत डरो
गर रात अंधेरी छाएगी,
फिर उजियारा लाएगी।
नित नए कदम बढ़ाओ
विश्व में अब छा जाओ
राह तभी सरल होगी?
मुश्किल तब हल होगी।
शिव ने विषपान किया
पुराणों ने बखान किया
कृष्ण बन गए सारथी,
जय - जय माँ भारती।
आकिब जावेद
