राष्ट्र प्रेम से
सराबोर रहते
जय जवान
नारी सम्मान
करे उन्नति राष्ट्र
महान बने
रवि बिछाए
लालिमा का बिछौना
धरा चमके
मृग कस्तूरी
ढूंढ़े वन - कानन
कुंडली बसै
कुंठित व्यक्ति
नकारात्मकता में
जीवन जिये
ढोल बजता
खुशियों में डूबते
त्यौहार आया
धरा भूषण
ये वृक्ष कहलाए
काम आते है
पौष का चांद
हेमंत ऋतु लाया
खुशियां छाई
आकिब जावेद
