शांत स्वभाव सा खड़ा है गुलमोहर
उसे उन हवाओं से फ़र्क नहीं पड़ रहा
जो उसके पत्तों को नष्ट करना चाहती है।
क्योंकि गुलमोहर को ज्ञात है
पत्ते उड़ जायेंगे तो पुनः नए आयेंगे।
पास में है गुलमोहर के फूल
एवं मज़बूत है गुलमोहर की जड़,
जिसको कोई भी हवा नहीं हिला सकती।
जड़ से मज़बूत गुलमोहर जानता है,
जड़ से जुड़े रहना।
आकिब जावेद
