मुफ़लिसी को तो निभाना खूब आया
इश्क़ फ़ाक़ों से छिपाना खूब आया।
रात कटती ही नही है पेट खाली
अश़्क में रोटी डुबाना खूब आया।
ज़ीस्त में जिसके मुहब्बत ही न आए
ख़ौफ़ का क़िरदार पाना खूब आया।
वो ख़बर में ही बने रहते हैं यारों
उन्हें ख़बरों को बनाना खूब आया।
आज बेबस हो गई है ये मुहब्बत
सभी को नफ़रत फैलाना खूब आया।
वो मुकर जाते हैं अपने वादों से भी
उन्हें भी सत्ता चलाना खूब आया।
बह रहीं हैं खून की नदियां भी आकिब
तैर के यूं पार जाना खूब आया।
