रिश्तों में होती गहराई आज - कल,
होते सब यारों परछाई आज - कल।
ऊंचे - ऊंचे शौकों से जीना दूभर,
भरते रहते ईएमआई आज- कल।
बाप ने छोड़ी दौलत इतनी सबको,
परिवारों में बढ़ती खाई आज - कल।
मजलूमों का बन जाऊं मैं भी रहबर,
दे दे इतनी दौलत साईं आज - कल।
कल तक था जो पप्पू नज़रों में सबकी,
बातों में उसकी गहराई आज - कल।
तकरीरों में मज़हब की बातें करते,
ऐसे लड़ते है भाई - भाई आज - कल।
सपनों का ले बैठा है लोन ' आकिब '
किस्तों में करता भरपाई आज - कल।
आकिब जावेद
