अदा है तभी तक

हया है तभी तक।


है हरियाली यारों

धरा है तभी तक।


शज़र शहर में हैं 

हवा है तभी तक।


कटे गर नहीं वन

घना है तभी तक।


जगत में हो ज़िंदा 

नशा है तभी तक।


है दिल में मुहब्बत

दया है तभी तक।


रही सांस "आक़िब"

चला है तभी तक।