भारत की सुंदरता
यात्रा के दौरान
जीवन के अनुभव को
महसूस कर सकते हैं
विभिन्न राज्य,क्षेत्र,
भाषा,बोली,खान - पान,
जाति - धर्म को परे रखके
एक राष्ट्र की संकल्पना लिए होते है।
यात्रा में एक - दूसरे की
गलतियों को समझते है
भावनाओं का एहसास होता है।
हम क्षेत्रों ,भाषा,बोली,
जाति - धर्म में न जी कर
अच्छे पड़ोसी ,व्यक्ति बनने का
सदैव प्रयास एवं सहयोग रहता है।
हमारा सार्वजनिक जीवन भी
यात्रा की भांति होना चाहिए
जिसमें परे हो तमाम विसंगतियां
एवं बहुत सहनशील,धैर्यवान हो जाए
जिससे सरल हो सके जीवन
एवं जीवन की यात्रा का अनुभव
सुखद ,सम्मानपूर्वक कर सकें।
अपनी जीवन के यात्रा के
अच्छे चालक बन कर
ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग
आसान बनाते हुए
तमाम दुर्घटनाओं से बचे
एवं जीवन का बीमा ईश्वर की
आराधना,उपासना करते हुए
किसी का ह्रदय न दुखाए।
आकिब जावेद
