बशर करते फ़क़ीरी में लकीरों पर नही चलते,
अमीरों के अदब कोई फ़कीरों पर नही चलते।
कि चढ़ता हैं नशा ; कुछ कर गुजरने का नया हरदम
निकाले रेत से पानी नज़ीरो पर नही चलते।
जो गाँधीवादी है; हिंसा से हरदम दूर रहते हैं,
मुहब्बत सीखा हो जिसने वो तीरों पर नही चलते।
गुज़ारा हो सफ़र से जिसका वो गुमनाम रहते हैं,
किसी के क़ायदे यारों सफ़ीरो पर नही चलते।
-आकिब जावेद

