हे रूपवती , मृगनैनी,

चपल, चंद्र ,चारु ,चितवन,

सुस्मिता हो या सरिता,

प्रिय सुघड़ पावन सुचिता।


कटि कोपल,कपोल कमल,

वाणी अमृत ,अनुपम बिंब।

उपवन - कानन ढूंढें,

मृग अपनी कस्तूरी।


देखें उसको मुस्कावे,

मद्धम - मद्धम मोहित मन।

शीत प्रभंजन ख़ुशी मनाए,

रवि की किरणें करे उजास,

जीवन का तम दूर हटाए।

पावन अमृत सी सरिता,

ऐसी  तू मेरी कविता। 


आकिब जावेद

मौलिक/स्वरचित