रोज़ ओ शब की परेशानी का सबब बनता है,

इश्क़ बे मा'नी , मा' नी का सबब बनता है,


कुछ तो लोगों ने भी हमदर्दी न रक्खी मुझ से,

और कम ज्ञान भी हानी का सबब बनता है,


मीर की नज़्म सुनी है तो ये जाना हम ने,

मिस्र - ए - ऊला भी सानी का सबब बनता है,


अब कि बस गर्दो- गुबारी ही नहीं मौसम के

सिद्दत - ए - हिज्र भी पानी का सबब बनता है,


इतना सच बोल कि लोगों का भरम काइम हो,

झूठ का अक्स भी यानी का सबब बनता है,


   @AkhlaqueSahir