ये ख्वाब है दोस्तों उसको भी आते है और मुझको भी

एक ख्वाब मैंने देखा घर बनाने का,

एक ख्वाब उसने देखा उसे बसाने का |

एक ख्वाब मैंने देखा उसे अपना बनाने का,

एक ख्वाब उसने देखा हद से गुजर जाने का ||

ये ख्वाब है दोस्तों उसको भी आते है और मुझको भी

एक ख्वाब मैंने देखा हर रोज उसको सजाने का,

एक ख्वाब उसने देखा मेरी जिंदगी सवाँरने का |

एक ख्वाब मैंने देखा उसको हर रोज गले लगाने का,

एक ख्वाब उसने देखा दिल से दिल मिलाने का ||

ये ख्वाब है दोस्तों उसको भी आते है और मुझको भी

एक ख्वाब मैंने देखा वो रूठे तो उसे मनाने का,

एक ख्वाब उसने देखा लिपटकर रो जाने का |

कुछ इस कदर दोनों के ख्वाब मिले,

कायनात जुट गयी दोनों को मिलाने में ||

ये ख्वाब है दोस्तों उसको भी आते है और मुझको भी