तेरे प्यार में पगली न जाने मैं क्या-क्या कर जाऊं |

तू अगर बूँद तो मैं सीप बन जाऊं |

तुझे अपने में समाकर मोती बनाऊ ||

तू अगर सांप तो मैं चन्दन बन जाऊं |

लिपट कर तेरी बांहो में रह जाऊं ||

तू अगर विष तो मैं शंकर बन जाऊं |

उठा प्याला विष का पी जाऊं ||

तू अगर अमृत तो मैं अप्सरा बन जाऊं|

और पीकर तुझे अमर हो जाऊं ||

तेरे प्यार में पगली मैं न जाने क्या-क्या कर जाऊं |

तू श्रृंगार करे तो मैं आईना बन जाऊं |

बनके बिंदी तेरे माथे पर सज जाऊं ||

बनके सिन्दूर तेरी मांग को चमकाऊँ |

तेरे नाम के पीछे अपना नाम जोड़ जाऊं || 

बनके खुशबू तुझको महकाऊँ |

नाम तेरे अपना जीवन कर जाऊं ||

तू क्या जाने पगली तेरी चाहत में मैं क्या-क्या कर जाऊं|