ना मंदिर चाहिए, ना मस्जिद चाहिए।
इंसानो को अलग करे ,
ना ऐसा पैगम्बर चाहिए।।
ना धर्म चाहिए, ना जाति चाहिए ।
सांप्रदायिक दंगो वाली,
ना ऐसी राजनीति चाहिए ।।
ना रीति चाहिए , ना रिवाज़ चाहिए ।
जो करे मानवता पर अत्याचार,
ना ऐसे संस्कार चाहिए ।।
हमें राम भी चाहिए, रहीम भी चाहिए ।
जो लाये मानवता का सन्देश,
ऐसे इंसान चाहिए ।