इतनी पास होकर भी कितनी दूर है माँ |

ये व्यथा कहते-कहते भर गए मेरे नैना ||

माँ सब याद है मुझे,

तेरा मुझे अपनी गोद में खिलाना |

मुझे ऊँगली पकड़ चलना सिखाना |

भूख ना होने पर भी खाना खिलाना |

दुखी होने पर मन को दिलासा दे जाना |

कभी मेरी जिद्द को पूरी करना तो कभी मुझे समझाना |

मेरे देर से आने पर सब जानते हुए भी अनजान बन जाना |

मेरी पढाई के लिए खुद जल्दी उठकर मुझे जगाना |

चुपके से जरुरत ना होने पर भी पैसे दे जाना |

जग से लड़कर भी मुझे बचाना |

माँ सब याद है मुझे,

काश वो दिन मेरी जिंदगी में वापस आ जाए |

बड़े होने की जगह मैं बच्चा बन जाऊं |

दिन भर का किस्सा तुझे सुनाऊ |

काश तेरे हाथ से रोज खाना खाऊं |

घर देर आने पर बहाना बनाऊ |

और तू मुस्करा के सब जानकर भी अनजान बन जाए |

काश मैं वो दिन वापस ला पाऊ |