जिंदगी का बोझ कुछ ऐसे बाँट लेते है आज ,
की कुछ मैं रख लू कुछ तुम रख लो
तुम्हारे गम मैं रख लेता हूँ |
मेरी खुशियां तुम रख लो ||
तुम्हारे आंसू मैं पी लेता हूँ |
मेरी मुस्कराहटे तुम रख लो ||
जिंदगी का बोझ कुछ ऐसे बाँट लेते है आज ,
की कुछ मैं रख लू कुछ तुम रख लो |
अँधेरी रातें मैं रख लेता हूँ |
दिन का उजाला तुम रख लो ||
खाली जाम मैं रख लेता हूँ |
शामें और महफ़िल तुम रख लो ||
जिंदगी का बोझ कुछ ऐसे बाँट लेते है आज,
की कुछ मैं रख लू कुछ तुम रख लो |
तुम्हारे जख्म मैं रख लेता हूँ |
मरहम तुम रख लो ||
जिस्म मैं रख लेता हूँ|
उस पर हक़ तुम रख लो ||
जिंदगी का बोझ कुछ ऐसे बाँट लेते है आज,
की कुछ मैं रख लू कुछ तुम रख लो|