एक ख्वाहिश है,
तुझसे लिपटकर रो जाने की |
तेरे आँचल में अपना चेहरा छुपाने की ||
तेरी मुस्कराहट को जीने की वजह बनाने की |
तेरी चाहत में कुछ कर गुजर जाने की ||
एक ख्वाहिश है,
मुझ पर तेरा हक़ जताने की |
तेरे रूठने पर तुझे मनाने की ||
तेरे साथ हँसने की खिलखिलाने की |
अपना जीवन तेरे साथ बिताने की ||
एक ख्वाहिश है,
तुझे अपनी बांहो में छिपाने की |
तेरे आंसुओ को अपना बनाने की ||
तेरे दिल में अपना घर बनाने की |
मेरा सब कुछ तेरे नाम कर जाने की ||
एक ख्वाहिश है |