सलीका भी रख , शिकायतें भी रख

तू रख मत मुझे दूर , ज़्यादा क़रीब भी मत रख


अपनी आवाज़ में रख , किसी बात में मत रख

निशानी में रख , ज़िंदगानी में मत रख


अपने ख़ालीपन में तू महसूस कर मुझे

साहिल में रख , अपने शहर में मत रख


दिल में रख , नज़र में मत रख

सुबह नहीं , रात नहीं , तू मुझे अपनी शाम में रख



_ सूरज यादव