कसमें वादे और पक्के इरादे
बँट गए आधे आधे
इज़हार-ए-मोहब्बत हुआ कुछ ऐसा
धडकनें सरपट दौड़ी तेज़
चुनरी को सतरंगी कर रंगरेज़
इज़हार-ए-मोहब्बत हुआ कुछ ऐसा
ज़ुबान फिसली अलग-थलग
कुछ और ही कहा लगभग
इज़हार-ए-मोहब्बत हुआ कुछ ऐसा
गुलाब दिया महबूब को हमने
और खुद ही लगे शरमाने
इज़हार-ए-मोहब्बत हुआ कुछ ऐसा
हँसकर हमने इज़हार था अब किया
हिम्मत कर शब्दों को संभाल लिया
इज़हार-ए-मोहब्बत हुआ कुछ ऐसा

