तुम चिर अनुरागी सरिता हो,

तुम नारी हो, ममता-कविता हो।

तुम नूतन उद्गम सुपुनीता हो,

तुम स्वयं विश्व की गीता हो!

तनु-तरंग, निर्बंध महाअवतारी,

री धन्य-धन्य हो तुम नारी!

अनुश्री अनुनय जय जयकारी,

री धन्य-धन्य हो तुम नारी!

कवि आकाश यादव कृष्ण

कवि आकाश यादव कृष्ण

© Akash Yadav ‘Krishn’.

सर्वाधिकार सुरक्षित।

@KaviAkashYadavKrishn